हरियाणा में लगे भूकंप के झटके, भूकंप का इस जिले में केंद्र
Nov 12, 2024, 09:31 IST
| हरियाणा की बड़ी खबरों में मंगलवार सुबह को भूकंप की है। हरियाणा में मंगलवार यानि आज सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर भूकंप के झटके लगे हैं। जानकारी के अनुसार हरियाणा प्रदेश के रोहतक जिले और उसके आसपास के जिलों में यह झटके महसूस किए गए।
हरियाणा में आए इस भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3 तीव्रता रही। भूकंप का केंद्र रोहतक में 7 किमी अंदर था। भूकंप के कारण घरों के पंखे हिलने लगे। भूकंप के कारण लोगों में दहशत मच गई। जानकारी के अनुसार जैसे ही भूकंप आया लोग घरों से बाहर आ गए। हालांकि अभी तक कोई जान माल के नुकसान की सूचना अभी तक नहीं मिली है।