home page

किशमिश खाने से अनोखे फायदें, कब्ज से लेकर ये रोग होते हैं दूर, बॉडी को मिलतें हैं बड़े फायदे, जानिए कैसे करें सेवन

 | 
Eating raisins has unique benefits, it cures diseases ranging from constipation, body gets great benefits, know how to consume it
mahedra india news, new delhi

आज के समय सेहत का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी हो गया है। सेहत के लिए किशमिश खने के बहुत से फायदें हैं। आज आपको बता दें कि रहे हैं किशमिश खाने से शरीर को क्या फायदा मिलता है। डायटीशियन डा. पूजा बंसल ने बताया कि किशमिश का सेवन करने से खून की कमी दूर होती है। इतना ही नहीं ये वजन बढ़ाने में भी मदद करता है। आयुर्वेद में किशमिश को भिगोकर उसका पानी पीने के कई फायदे बताए गए हैं। इसे खाने से कई बीमारियों बचाव किया जा सकता है। आइए जानिए है इसके फायदे 

1.  होती कब्ज दूर किशमिश से 
डायटीशियन डा. पूजा बंसल ने बताया कि किशमिश खाने से कब्ज जैसी बीमारी दूर होती है। इसे पानी में भिगाकर खाने से कब्ज दूर होता है। अगर आपको कब्ज, एसिडिटी और थकान की समस्या है तो यह काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से जल्द आपको फायदा नजर आएगा।

2.  खून की कमी दूर करने के लिए
इतना ही नही अगर अपके शरीर में खुन की कमी है तो किशमिश में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है जिससे खून की कमी नहीं होती है।

3.  हड्डियां भी मजबूत

जी हां,किशमिश खाने से हड्डियां भी मजबूत होती है। अगर आपको घुटने में दर्द की शिकायत है तो भी किशमिश का सेवन फायदेमंद होगा।

WhatsApp Group Join Now

4.    ब्लड प्रेशर
यदि किसी को घर में किसी को उच्च रक्तचाप की समस्या है तो रात को आधे गिलास पानी में 8-10    किशमिश भिगो दें। सुबह उठकर बिना कुछ खाएं किशमिश के पानी को पी लें। आप चाहें तो भीगी हुई किशमिश को खा भी सकते हैं। इससे कुछ दिन में उच्च रक्तचाप की समस्या में आराम मिलेगा।

5.  लिवर को स्वस्थ्य बनाए रखने में मददगार
प्रतिदि‍न किशमिश के पानी का सेवन करना आपके लिवर की सेहत बनाए रखने और उसे सुचारू रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित करने का काम भी करता है। साथ ही आपके मेटाबॉलिज्म के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है।

6.  वजन बढ़ाने में मददगार
अगर आप अंडरवेट हैं और अपने वजन को बढ़ाना चाहते हैं, तो किशमिश आपकी मदद कर सकती है। किशमिश फ्रुक्टोज से भरपूर होती है, जो शरीर का वजन बढ़ाने में मदद कर सकती है।