शिक्षा केवल अक्षर ज्ञान नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है: बाबा ब्रह्मदास महाराज
mahendra india news, new delhi
सिरसा। रानियां रोड स्थित लाला जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल, सिरसा के प्रांगण एक अलौकिक ऊर्जा और उत्साह से सराबोर हो उठा, जब चिल्ड्रन्स हार्ट फाउंडेशन, विरार, मुंबई ने शिक्षा का उपहार अभियान के तहत समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में बच्चों को स्कूल बैग और स्टेशनरी वितरित किए गए। इस मौके पर मुख्य धाम डेरा भूमणशाह के गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। बाबा ब्रह्मदास महाराज ने अपने अमृत वचनों से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल अक्षर ज्ञान नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। हर बच्चे में अनंतनं संभावनाएं छिपी हैं, उन्हें सही दिशा और प्रेम मिले तो वे कुछ भी हासिल कर सकते हैं।
आज यहां जो बीज बोया जा रहा है, है वह कल एक विशाल वटवृक्ष बनकर समाज को छाया देगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राजकुमार संघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने उद्बोधन में बच्चों को राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा यह केवल स्कूल बैगबै नहीं, बल्कि भविष्य के निमार्ताओं के लिए एक प्रेरणा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीप बंसल, सचिव मानव सेवा समिति, सिरसा ने की, जिन्होंने समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथिगणों में प्रेम बजाज, प्रधान आढ़तियान एसोसिएशन, सिरसा, अजय गोयल शेरपुरा, जिला अध्यक्ष, हरियाणा व्यापार मंडल सिरसा और डॉ. नीरज हिसारिया, हिसारिया बच्चों का अस्पताल शामिल थे। अतिथिगणों ने बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा के बीच के गहरे संबंध को समझाया, जिससे बच्चों को अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक होने की प्रेरणा मिली। इन सभी महानुभावों ने अपने अनुभवों और प्रेरणादायक शब्दों से बच्चों के मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। ललित जैन ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे सहयोग को समाज के लिए एक वरदान बताया।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रेम, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा से ही एक सशक्त, शिक्षित और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। चिल्ड्रन्स हार्ट फाउंडेशन एक नेक पहल एक समर्पित टीम चिल्ड्रन्स हार्ट फाउंडेशन विरार मुंबई जिसके प्रधान संदीप सिंह हैं, ने इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता का एक और उदाहरण प्रस्तुत किया। संदीप सिंह ने भावुक होकर कहा कि हमारा हर प्रयास बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने और उन्हें एक बेहतर भविष्य देने के लिए है। हम मानते हैं कि शिक्षा ही वह सबसे बड़ा हथियार है जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में चिल्ड्रन्स हार्ट फाउंडेशन की समर्पित टीम के सदस्यों अमरीन पेंटर, रीना नवले, राकेश नेमन और वैभववै खेड़े का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय की प्राचार्या रितु मल्होत्रा और विद्यालय के अध्यक्ष ललित जैन अध्यक्ष श्री जयदेव-सहदेव जैन चैरिटेबल ट्रस्ट, सिरसा ने चिल्ड्रन्स हार्ट फाउंडेशन और सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। रितु मल्होत्रा ने कहा कि आज का दिन हमारे विद्यालय के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो गया है। इस मौके पर बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रंगा रंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया।
