home page

शिक्षाविद् एवं समाज सेवी डा. अनिल धानुका होंगे बीकानेर में सम्मानित

 | 
  Educationist and social worker Dr. Anil Dhanuka will be honored in Bikaner.

सिरसा। यूथ वर्ल्ड सोशल मंच एवं बीकाणा शिक्षा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित होने वाले शिक्षा गौरव अवॉर्ड 2026 में शिक्षाविद एवं समाज सेवी डा. अनिल धनुका को शिक्षा गौरव अवॉर्ड 2026 से नवाजा जाएगा। यूथ वर्ल्ड सोशल मंच की दिल्ली इकाई अध्यक्ष ईशा सिंह ने बताया कि यूथ वर्ल्ड सोशल मंच एवं बीकाणा शिक्षा सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बीकानेर में शिक्षा गौरव अवॉर्ड 2026 का आयोजन किया जा रहा है,

 

जिसमें देशभर से 21 वरिष्ठ शिक्षाविद व्यक्तित्व को शिक्षा गौरव अवॉर्ड 2026 से नवाजा जाएगा, वहीं समारोह में बीकानेर की मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित, राजस्थान के इनेलो प्रदेश अध्यक्ष जयवीर गोदारा, शिक्षाविद डा. सुरेंद्र गोयल, विप्र सेना के राष्ट्रीय सलाहकार गोपाल जोशी, भाजपा राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता डा. चेतन प्रकाश घेनड़ी सहित कई नामचीन हस्तियां अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी और प्रतिभाओं का सम्मान करेगी।

 

यूथ वर्ल्ड सोशल मंच के राष्ट्रीय प्रमुख डा. भैरु सिह राजपुरोहित ने बताया कि इस भव्य समारोह में हरियाणा के सिरसा से डा. अनिल धानुका को उनके द्वारा आॅन लाइन शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं खासकर एनआरआई बच्चों को आॅन लाइन शिक्षा से जोड़कर भारतीय शिक्षा पद्धति से जोड़ना और इसके माध्यम से भारतीय संस्कारों से जोड़कर आपने अद्भभुत कार्य किया है और कर रहे हैं, इसके लिए आपको शिक्षा गौरव अवॉर्ड 2026 से नवाजा जाएगा।

WhatsApp Group Join Now