श्री गुरदेव चैरिटेबल ट्रस्ट, संतनगर के प्रयास सराहनीय: अनिल कपूर
mahendra india news, new delhi
नशे से नाता तोड़ो, खेलों से जोड़ो अभियान के तहत गुरदेव इंडोर स्टेडियम, संतनगर में श्री गुरदेव चैरिटेबल ट्रस्ट, संतनगर की ओर से तीन दिवसीय छठा मैगा बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष हरपिंद्र सिंह कूका ने बताया कि टूर्नामेंट में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, झारखंड, बिहार व एमपी से टीमों ने शिरकत की। दूसरे दिन अनेक रौचक मुकाबले हुए। विजेता खिलाडिय़ों को दिल्ली से आए समाजसेवी अनिल कपूर व सन्नी खुराना ने नगद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर अनिल कपूर व सन्नी खुराना ने संयुक्त रूप से श्री गुरदेव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस मैगा टूर्नामेंट के लिए ट्रस्ट पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का ये कदम युवाओं का ध्यान नशे से हटाकर उन्हें उनके लक्ष्य की ओर ले जाने में कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि नशा नाश का द्वार है। नशे के कारण परिवार उजड़ रहे हंै। छोटे-छोटे युवा नशे का शिकार होकर अपनी जीवन बर्बाद कर रहे हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं के लिए काफी कारगर साबित हो सकते हंै।
उन्होंने ट्रस्ट को 51 हजार रुपए की राशि सहयोग स्वरूप प्रदान की। ट्रस्ट के अध्यक्ष हरपिंद्र कूका ने कहा कि अनिल कपूर व सन्नी खुराना समय-समय पर बच्चों की सुविधाओं के लिए ट्रस्ट का समय-समय पर सहयोग करते रहते हंै। उन्होंने ट्रस्ट की ओर से अनिल कपूर व सन्नी खुराना का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एसडीओ कर्ण कंबोज, दविंद्र काहलो, चंद्रभान, जसपाल वैध, मास्टर प्रताप सिंह, संजय, अमरपाल खोसा, बक्शीश सिंह भादरा सहित अन्य ट्रस्ट सदस्य उपस्थित थे।
ये रहे परिणाम:
अमर सिंह कूका ने बताया कि अंडर-13 गल्र्ज में सिरसा की दित्या व श्रीगंगानगर की याशी सोनी प्रथम, ब्वायज-13 में समर सिरसा व हिसार के समर बगडिय़ा की जोड़ी प्रथम, गल्र्ज-11 में हनुमागढ़ की अदिति बिश्नोई व युविका त्यागी की जोड़ी प्रथम, जबकि ब्वायज-11 में सिरसा के अमरजीत व श्रेयस प्रताप सिंह की जोड़ी प्रथम रही। इसी प्रकार ब्वायज-17 में सिरसा के गुरमन राय व हिसार के आरोन की जोड़ी प्रथम, गल्र्ज-15 में जयपुर की प्रियांशी चौधरी व सिरसा की तविशा की जोड़ी प्रथम रही।
इसी प्रकार ब्वायज-15 में हिसार के सिद्धार्थ बैनीवाल व श्रीगंगानगर के मयंक की जोड़ी प्रथम रही। गल्र्ज-13 में सिरसा की दित्या अरोड़ा व श्रीगंगानगर की याशी सोनी की जोड़ी प्रथम रही। ब्वायज-13 में सिरसा के समर व हिसार के समर बगडिय़ा प्रथम, अंडर-11 गल्र्ज में अदिति बिश्नोई प्रथम व ब्वायज-11 में सिरसा के अमरजीत व श्रेयस प्रताप सिंह की जोड़ी प्रथम स्थान पर रही।
