नहराना गांव में 8 एकड़ नरमा की फसल खराब, इससे पहले दड़बा कलां में 30 एकड़ में नरमें की फसल हो चुकी है खराब
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नहराना में किसानों की करीबन 8 एकड़ नरमा की फसल अज्ञात कारणों से खराब होने का मामला सामने आया है। बता दें कि इससे पहले दड़बा कलां में 30 एकड़ में नरमें की फसल खराब हो चुकी है।
गांव नहराना में प्रभावित किसानों में उमेद कुमार धांगड़, कृष्ण धांगड़ और रोहताश सहारण शामिल हैं। किसानों का कहना है कि फसल खराब होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों ने बताया कि नरमा की फसल खराब होने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले को लेकर पुलिस और कृषि विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी जाएगी।
किसानों ने संबंधित विभाग से मौके पर पहुंचकर फसल की जांच करवाने तथा नुकसान का आकलन करने की मांग की है।किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि फसल खराब होने के कारणों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलवाया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।
इस दौरान सरपंच राजेश सहारण, राममूर्ति बिजारणिया, दलीप हुड्डा, कैलाश हुड्डा, देवीलाल धांगड़, जगदीश चूर्णिया, दलबीर गिल और रोहताश गिल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
