home page

सीडीएलयू सिरसा के आठ शोधार्थियों को पीएचडी डिग्री का पात्र घोषित, देखें लिस्ट

 | 
Eight research scholars from CDLU Sirsa declared eligible for PhD degrees; view the list

mahendra india news, new delhi
सिरसा स्थित चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार ने परीक्षकों के बोर्ड व शोध समिति की अनुशंसा पर आठ शोधार्थियों को पीएचडी डिग्री का पात्र घोषित किया है।

परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राजकुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित रिसर्च डिग्री कमेटी की बैठक में जैव प्रौद्योगिकी विभाग के इंदरजीत सिंह, लोक प्रशासन विभाग के सुशील कुमार एवं गीता, अर्थशास्त्र विभाग की ममता रानी, अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग की सोनिका, 

शिक्षा विभाग के सुशील कुमार तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के कुलदीप सिंह और दविंदर सिंह को पीएचडी डिग्री का पात्र घोषित किया गया है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अध्यक्षों सहित रिवल ब्रांच की अधीक्षक रश्मि बब्बर तथा सहायक धर्मवीर उपस्थित थे।