home page

CDLU, SIRSA के आठ शोधार्थियों को पीएचडी डिग्री का पात्र घोषित किया

 | 
Eight research scholars from CDLU, Sirsa, have been declared eligible for the PhD degree

mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार ने परीक्षकों के बोर्ड व शोध समिति की अनुशंसा पर आठ  शोधार्थियों को पीएचडी डिग्री का पात्र घोषित किया है।

परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राजकुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित रिसर्च डिग्री कमेटी की बैठक में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के हरेंद्र बेनीवाल और बेअंत सिंह, फिजिकल एजुकेशन की रीटा, खुश्करण, रवीना और बिट्टू, ऊर्जा एवं पर्यावरण विज्ञान के शेखर तथा अर्थशास्त्र की पूजा गोठवाल को पीएचडी डिग्री का पात्र घोषित किया गया है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अध्यक्षों सहित रिवेल ब्रांच की अधीक्षक सुमन दुहन तथा सहायक धर्मवीर उपस्थित थे।