home page

सिरसा नगरपरिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए 18 फरवरी को होगा चुनाव, नामांकन से लेकर परिणाम घोषणा तक की ये पूरी प्रक्रिया

 | 
सिरसा नगरपरिषद

mahendra india news, new delhi 
नगरपरिषद सिरसा के उपाध्यक्ष पद का चुनाव आगामी 18 फरवरी को करवाए जाएगा। चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
उपमंडल अधिकारी (नागरिक) राजेंद्र कुमार ने बताया कि उपाध्यक्ष पद का चुनाव के लिए नगर परिषद सिरसा कार्यालय के मीटिंग हॉल में सुबह 11 बजे बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी पार्षदों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। इसी बैठक के दौरान चुनाव संबंधी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे और नामांकन से लेकर परिणाम घोषणा तक की पूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उपाध्यक्ष पद के इच्छुक उम्मीदवार एक प्रस्तावक और एक समर्थक के साथ नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।

चुनाव प्रक्रिया के तहत सुबह 11 से 12 बजे तक बैठक एवं चुनाव निर्देश बताए जाएंगे। दोपहर 12 से 12:30 बजे तक नामांकन पत्रों की प्राप्ति, 12:30 से 12:50 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके पश्चात 12:50 से एक बजे तक नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकेंगे, एक से 1:30 बजे तक मॉक पोल करवाया जाएगा।

मतदान होने की स्थिति में दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा और इस के तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने सभी पार्षदों से अपील की है कि वे 18 फरवरी को सुबह 11 बजे नगर परिषद सिरसा कार्यालय में समय पर पहुंचे, ताकि उपाध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण और नियमानुसार संपन्न कराया जा सके।

WhatsApp Group Join Now