home page

द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन की नाथूसरी चौपटा इकाई का चुनाव संपन्न, संजय रोज कानूनगो बने तहसील प्रधान

 | 
Elections for the Nathusari Chopta unit of the Revenue Patwar and Kanungo Association have concluded; Kanungo Sanjay Roj has been elected Tehsil President

mahendra india news, new delhi
तहसील कार्यालय नाथुसरी चौपटा में शुक्रवार को द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन (जिला सिरसा, रजि. नं. 1845) की तहसील नाथुसरी चौपटा इकाई का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। यह चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक एवं राज्य उपप्रधान जिला मुकेश चौधरी  तथा जिला प्रधान दलबीर बिशु व जिला उपप्रधान गुरुप्रीत सिंह कानूनगो  व महासचिव  सुशील पटवारी देखरेख में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माहौल में आयोजित की गई।
​बैठक के दौरान सभी सदस्यों की सहमति से वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

 

 

 

​नवनिर्वाचित कार्यकारिणी:
​तहसील प्रधान: संजय रोज कानूनगो 
​वरिष्ठ उपप्रधान: शान मोहम्मद पटवारी
​महासचिव: दीपक बैनीवाल  पटवारी
​कोषाध्यक्ष: अशोक बाना पटवारी
​ऑडिटर:सुमन रानी पटवारी 
​तहसील नुमाइंदा: सुरेश कुमार पटवारी 


​चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जिला पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई दी और उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी पटवारी व कानूनगो साथियों के अधिकारों की रक्षा करते हुए संगठन को अधिक सशक्त बनाएगी।
​कार्यक्रम में पवन कानूनगो , संदीप कासनिया कानूनगो , संजय सिंह पटवारी , मनोज पटवारी , विक्रम भांबू, वंदना ,मुकेश कुमार, अशोक कुमार , संदीप , राहुल सुंडा, राजकुमार , संजीव कुमार, विक्रम, रवि कुमार , आदि  पटवारी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी सदस्यों ने नए पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।

news