home page

फायर कर्मचारियों को बिजली निगम यूनियन ने दिया समर्थन, दो दिन और बढ़ी हड़ताल

 | 
Electricity Corporation Union extends support to fire employees, strike extended for two more days

सिरसा। फरीदाबाद अग्निकांड में हुई दो फायर कर्मियों भवी चंद शर्मा और रणवीर सिंह की मौत के मामले में परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर सिरसा दमकल केंद्र पर लगातार धरना जारी है। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान राजेश खिचड़ ने की। मंगलवार को बिजली निगम यूनियन के कर्मचारियों ने फायर कर्मचारियों के धरने को समर्थन दिया।

वहीं कर्मचारियों ने दो दिन और हड़ताल को बढ़ा दिया है। मंगलवार को भूख हड़ताल पर लखवीर सिंह प्रधान, कुलविंदर सिंह उप प्रधान, विजय कुमार, मास्टर दर्शन सिंह, गौरी शंकर, सुधीर, सजन, नरेश बैठे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश खिचड़ ने कहा कि सरकार हठधर्मिता की नीति अपना रही है, जिससे कर्मचारी वर्ग में भारी रोष है।

उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों को हड़ताल व आंदोलन के लिए उकसा रही है, जबकि कर्मचारियों की मंशा जनता को परेशान करने की कतई नहीं है। कर्मचारियों को मजबूरन अपने हक के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के सब्र का इम्तिहान न ले। इससे पहले भी अनेक आंदोलन हुए हैं,

WhatsApp Group Join Now

जिनमें सरकार को कर्मचारियों की एकता के समक्ष झुकना पड़ा है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सरकार जल्द से जल्द कर्मचारियों की मांगों को पूरा करे, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इस मौके पर सुरेंद्र यादव, एसकेएस के राज्यनेता, कोषाध्यक्ष व सचिव लोकेश कुमार, राज्य नेता बाबूलाल, एसकेएस जिला प्रधान मदन लाल खोथ, रमेश सैनी सचिव, ललित ब्लॉक प्रधान, अजय पासी, सुरजीत बेदी, सर्कल सेक्रेटरी मदन लाल कंबोज, बड़ागुढ़ा ब्लॉक से एसकेएस के साथी उपस्थित रहे।