ऑनलाइन ट्रांसफर को लेकर बिजली कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन
mahendra india news, new delhi
एचएसईबीवर्कर यूनियन सम्बन्धित हरियाणा कर्मचारी महासंघ रजिस्ट्रेशन नम्बर-292 मुख्यालय भिवानी के बैनर तले सेंटर काउंसिल के आह्वान पर ऑन लाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ सिरसा शहरी यूनिट और सिरसा अर्ध शहरी यूनिट ने सिरसा सर्कल कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
जिसकी संयुक्त अध्यक्षता सिटी युनिट प्रधान सीताराम सोनी व सब अर्बन यूनिट प्रधान मनोज कंबोज ने की और मंच संचालन सिटी यूनिट सैक्ट्री सुरेश मंगल ने किया। विरोध प्रदर्शन में विशेष रूप से राज्य प्रेस सचिव श्याम लाल खोड और सर्कल सचिव सतिन्द्र मोंगा उपस्थित रहे।
श्याम लाल खोड ने बताया कि निगम मैनेजमेंट ऑन लाईन ट्रांसफर पॉलसी पर मूकदर्शक बनी हुई है और चुपचाप सब कुछ देख रही है और कर्मचारियों को मौत के मुंह में धकेल रही है। सिटी यूनिट प्रधान सीताराम ने अपने संबोधन में कहा कि ऑन लाइन ट्रांसफर पॉलिसी कर्मचारियों को मरवाने वाला सरकारी आदेश है।
सब अर्बन यूनिट के प्रधान ने संबोधित करते हुए बताया कि यदि कर्मचारी ट्रांसफर किए गए तो हादसों में इजाफा होगा। सिटी यूनिट के पूर्व प्रधान देवीलाल बिरड़ा व सचिव सुरेश मंगल ने संयुक्त रूप से कहा कि यहां से दूसरे सर्कल में कर्मचारी ट्रांसफर कर दिए गए तो निगम का बहुत ही जरूरी कार्य डिफाल्टिंग अमाउंट किस जगह कितनी है यह सब नई जगह नए स्टेशन पर पता नहीं चलेगी, जिससे निगम को रेवेन्यू लॉस होगा।
उन्होंने कहा कि जब तक यह पॉलिसी रद्द नहीं की जाती, तब तक यूनियन अपना प्रदर्शन जारी रखेगी। विरोध प्रदर्शन में मुख्य तौर पर सिरसा शहरी सब यूनिट, इंडस्ट्रियल एरिया, नाथूसरी, जीवन नगर, रानियां, ऐलनाबाद, डिंग, माधोसिंघाना और पंजुआना के कर्मचारियों ने भारी संख्या में भाग लिया।
इस मौके पर नाथूसरी सब यूनिट प्रधान राकेश जांगड़ा व सचिव सुनील जाखड़, ऐलनाबाद के प्रधान पवन कुमार और जीवन नगर प्रधान सुरेंदर पूनिया, माधोसिंघाना के प्रधान जसपाल, रानियां प्रधान रामप्रताप, जग्गू गोस्वामी, सह सचिव उमाशंकर, हुक्म ड्राईवर, राजेश जांगरा फोरमैन, रमेश बाबू, सुभाष फौजी, राजेंद्र फौजी, ताराचंद, मनोहर लाल, मुन्ना सिंह फोरमैन, बजरंग, जयदेव, अमन कंबोज, कुलदीप जांगड़ा, अनिल मुढ, राजेश जेई, मदन कंबोज जेई, सुनील खोखर आदि मौजूद रहे।
