home page

बिजली कर्मचारी 30 जून को सर्कल स्तर पर प्रदर्शन व 2 जुलाई को घेरेंगे बिजली मंत्री अनिल विज का आवास

 | 
Electricity employees will stage protests at the circle level on June 30 and lay siege to Power Minister Anil Vij's residence on July 2

mahendra india news, new delhi
सिरसा बरनाला रोड स्थित बिजली बोर्ड प्रांगण में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्ज़ यूनियन, हेड आॅफिस भिवानी (रजि. नं. 292) के केंद्रीय परिषद के आदेशानुसार प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता संयुक्त रूप से सिटी यूनिट प्रधान सीताराम सोनी एवं सब-अर्बन यूनिट प्रधान मनोज कुमार ने की, जबकि मंच संचालन सचिव सतबीर एवं सुरेश मंगल ने किया। बैठक में विशेष रूप से, राज्य सह-सचिव देवीलाल बिरड़ा, राज्य सलाहकार रामशरण तथा सर्कल सचिव सतिंद्र मोंगा उपस्थित रहे।

राज्य सहसचिव देवी लाल ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन निगम अधिकारियों एवं प्रबंधन के साथ अनेक दौर की वातार्एं कर चुकी है, लेकिन कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए अब सरकार के साथ सीधी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। उन्होंने विभिन्न सब-डिवीजनों से आए सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तावित हरियाणा एग्री डिस्कॉम किसानों और कर्मचारियों दोनों के लिए नुकसानदेह साबित होगा, जिसका खामियाजा भविष्य में भुगतना पड़ेगा। राज्य सलाहकार रामशरण ने कहा कि निगम प्रबंधन लगातार कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रहा है तथा ऐसे निर्णय लिए जा रहे हैं, जिनसे कर्मचारियों का आर्थिक, मानसिक एवं प्रशासनिक शोषण बढ़ रहा है।

अनेक बार वार्ता, ज्ञापन एवं बैठकों के माध्यम से समस्याओं के समाधान की मांग की गई, लेकिन प्रबंधन द्वारा कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। सर्कल सचिव सतिंद्र मोंगा ने कहा कि आॅनलाइन ट्रांसफर नीति, कर्मचारियों की भारी कमी, लंबित मांगों तथा कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ चल रहा आंदोलन आने वाले समय में और तेज किया जाएगा। यदि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 30 जून को सर्कल स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now

संयुक्त रूप से सिटी यूनिट प्रधान सीताराम सोनी एवं सब-अर्बन यूनिट प्रधान मनोज कुमार ने कहा कि वर्षों से अपने गृह क्षेत्र से बाहर कार्यरत कर्मचारियों के लिए स्पष्ट स्थानांतरण नीति बनाई जाए तथा दूर-दराज क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों को उनके होम सर्कलों में शीघ्र समायोजित किया जाए व एचकेआरएन पर लगे कर्मचारियों का पूर्ण डाटा मैनेजमेंट के पास पहुंच चुका है, जॉब सिक्योरिटी के तहत उन्हें जल्द आॅफर लैटर जारी किये जाये। बैठक में उपस्थित सभी यूनिटों एवं सब-यूनिटों के प्रधानों, सचिवों एवं पदाधिकारियों ने सरकार एवं निगम प्रबंधन की कर्मचारी विरोधी नीतियों पर गहरा रोष व्यक्त किया।


बैठक में उपस्थित कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि हरियाणा एग्री डिस्कॉम एवं बिजली क्षेत्र के निजीकरण की किसी भी योजना को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों के अधिकारों, रोजगार सुरक्षा तथा सार्वजनिक बिजली व्यवस्था को बचाने के लिए यूनियन हर स्तर पर संघर्ष करेगी। यूनियन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि कर्मचारियों के हितों पर किसी भी प्रकार का कुठाराघात स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कर्मचारी एकजुट होकर निर्णायक संघर्ष करेंगे।

विरोध प्रदर्शन में राकेश जांगड़ा, प्रमोद कुमार, पवन कुमार, कुलदीप सोनी , विजय सैनी, राकेश कुमार, गुरचरण सिंह, जसपाल, सुनील जाखड़, धर्मपाल, सुखदेव, दयाराम, अमरीक सिंह, जगन, महेंद्र, उमाशंकर, चरण सिंह, अमन, राजेश कुमार, रमेश कुमार, लाल चंद, ओमप्रकाश, सन्नी, विनोद जांगड़ा सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया।