सिरसा जिला के आज से एरिया में दो दिन बिजली सप्लाई रहेगी बाधित, बिजली निगम ने जारी की ये सूचना
सिरसा जिला में शनिवार व रविवार को 220 केवी व 132 केवी घरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके लिए बिजली निगम ने सार्वजानिक सूचना जारी कर दी है। जिन एरिया में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसकी जानकारी नीचे दी गई है।
सभी संबंधित उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 14.02.2026 व 15.02.2026 को 220 केवी उप-केंद्र, सिरसा पर 220 केवी हुक्मावाली–चोरमार लाइन के एक सर्किट का LILO कार्य तथा 132 केवी सिरसा–सिकंदरपुर लाइन के सर्किट के कार्य के कारण निम्नलिखित फीडरों की विद्युत आपूर्ति दिनांक 14.02.2026 को प्रातः 08:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक (09 घंटे) तथा 15.02.2026 को प्रातः 08:00 बजे से सायं 03:00 बजे तक (07 घंटे) बाधित रहेगी:
220 केवी उप-केंद्र, सिरसा से:
33 केवी लाइन सेक्टर-19 फीडर
11 केवी हिसार रोड फीडर
11 केवी हुडा फीडर
132 केवी उप-केंद्र, सिरसा से:
11 केवी लोरेल गार्डन फीडर
11 केवी बेगू एपी फीडर
11 केवी बाजेकां एपी फीडर
11 केवी ड्रीम बेल्ट फीडर
11 केवी जेल फीडर
अतः सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि उक्त अवधि के दौरान सहयोग प्रदान करें। कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
असुविधा के लिए खेद है।
संजीव सैनी
जेई, एचवीपीएनएल, सिरसा
