home page

सिरसा में रविवार के दिन 5 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद, देखें टाइम शेड्यूल

 | 
Electricity supply will be suspended for 5 hours in Sirsa on Sunday, see time schedule
mahendra india news, new delhi

सिरसा शहर में रविवार यानि 10 मई 2026 को बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली निगम की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 132 केवी सब स्टेशन बरनाला रोड सिरसा से नई फीडर लाइन चालू करने का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। 


निगम के अधिकारियों के अनुसार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इस दौरान शहर के हाउसिंग बोर्ड, डीसी कॉम्प्लेक्स, मिनी सचिवालय और अग्रवाल कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। निगम अधिकारियों ने शहरवासियोंं से अपील की है कि वे जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निगम ने आमजन से सहयोग की अपील की है।