home page

ऐलनाबाद के विधायक भरत सिंह बैनीवाल ने अपने जन्मदिन पर हिमाचल के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत अन्य नेताओं के साथ काटा केक, नेताओं ने केक खिलाकर दी बधाई

 | 
Ellenabad MLA Bharat Singh Beniwal cut the cake on his birthday with Himachal CM Sukhwinder Singh Sukhu and other leaders, the leaders congratulated him by feeding him cake
mahendra india news, new delhi

ऐलनाबाद हलका के विधायक भरत सिंह बैनीवाल का रविवार को जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर कुफरी के गलू स्थित एक रिजार्ट में जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर हिमाचल के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत अन्य कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ केक काटा गया। इसके बाद विधायक भरत सिंह बैनीवाल को जन्मदिन की दिग्गज नेताओं ने बधाई दी। इस अवसर पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, बीके हरिप्रसाद, अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राव व अन्य कांग्रेस के विधायक व नेता मौजूद रहे। 

हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सदस्य हैं
 हरियाणा कांग्रेस ने अपने विधायकों को राज्यसभा चुनाव में जोड़ तोड़ की आशंका को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में भेजा हुआ है। प्रदेश के 31 विधायक 3 लग्जरी टेंपो ट्रैवलर में शिमला के कुफरी के गलू स्थित एक रिजार्ट में ठहराए हुए हैं। 

जानकारी के अनुसार हुड्डा व चंद्रमोहन समेत छह विधायक नहीं गए हैं। हिमाचल की सुक्खू सरकार ने विधायकों की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। विधायकों को कुफरी भेजे जाने के सवाल पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि कौन विधायक कहां गया है। उन्होंने कहा कि सोमवार यानि 16 मार्च को सभी विधायक एकजुट होकर मतदान करेंगे और कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेंगे। हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सदस्य हैं। इनमें भाजपा के 48 विधायक हैं जबकि कांग्रेस के 37। इसके अलावा इनेलो के 2 विधायक और तीन निर्दलीय विधायक हैं। राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए किसी भी उम्मीदवार को 31 वोटों की आवश्यकता होती है। बीजेपी के पास 3 आजाद एमएलए के समर्थन सहित कुल 51 वोट माने जा रहे हैं। ऐसे में भाजपा के उम्मीदवार संजय भाटिया तो आसानी से जीत की स्थिति में है। उसके बाद भी बीजेपी के पास करीब 20 वोट बचते हैं। 

WhatsApp Group Join Now

आपको बता दें कि वहीं दूसरी सीट के लिए मुख्य मुकाबला कांग्रेस समर्थित कर्मवीर बौद्ध और आजाद उम्मीदवार सतीष नांदल के बीच माना जा रहा है। नांदल को अंदरखाने बीजेपी का समर्थन है। यदि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट होकर वोट करते हैं और कोई क्रॉस वोटिंग नहीं होती है तो कर्मवीर बौद्ध की जीत करीबन तय है। अगर नांदल इनेलो के 2 वोट हासिल करने के साथ-साथ कांग्रेस में करीब 9 वोटों की सेंध लगा लेते हैं तो समीकरण बदल जाएगा।