home page

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के दौरान ऐलनाबाद एमएलए भरत सिंह का वोट सही ठहराया, कृष्ण बेदी ने लगाए आरोप

 | 
news
mahendra india news, new delhi

राज्यसभा चुनाव में वोट सीक्रेसी को लेकर ऐलनाबाद हलका से कांग्रेस विधायक भरत सिंह बेनीवाल के वोट की शिकायत हुई थी। हालांकि जांच में वह वोट वैलिड निकला। अगर यह वोट रद्द हो जाता तो कांग्रेस ये चुनाव हार सकती थी।

 ऐलनाबाद से विधायक भरत सिंह के वोट को रिटर्निंग ऑफिसर ने सही (वैध) करार दे दिया है, लेकिन इसके बावजूद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। भाजपा के चुनाव एजेंट कृष्ण बेदी ने इस फैसले के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवा दी है।

भाजपा का आरोप है कि वोटिंग प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन हुआ है और मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। वहीं विपक्षी खेमे का कहना है कि वोट वैध पाए जाने के बाद शिकायत करना महज़ राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश है।


पहले ही एक वोट हो चुका है रद्द
सूत्रों के अनुसार, एमएलए परमवीर का एक वोट पहले ही तकनीकी कारणों से निरस्त किया जा चुका है। ऐसे में हर एक वोट की अहमियत और बढ़ गई है, जिससे परिणाम पर सीधा असर पड़ सकता है।

 राज्यसभा चुनाव के परिणामों से पहले ही दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हुए। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मामूली अंतर से परिणाम तय होने की संभावना के चलते हर वोट को लेकर कानूनी और प्रक्रियागत लड़ाई लड़ी जा रही है।