home page

रिश्वत लेते हुए कर्मचारी गिरफ्तार, 2 लाख रुपये की मांगी थी रिश्वत, एसीबी ने की कार्रवाई

 | 
Employee arrested while accepting a bribe; had demanded ₹2 lakh; ACB took action

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में भ्भ्रष्ट कर्मचारी व अफसरों पर कार्रवाई शिकायत मिलने पर समय समय पर की जा रही है। एसीबी यानि एंटी करप्शन ब्यूरो ने चकबंदी विभाग के एक कर्मचारी को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी कर्मचारी मध्य प्रदेश के माजरा क्षेत्र के एक व्यक्ति की जमीन के कागजात दुरुस्त करवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।


जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने अपनी जमीन से संबंधित दस्तावेजों में कुछ त्रुटियां सुधारने के लिए चकबंदी विभाग के कर्मचारी के पास गया था। आरोपी कर्मचारी ने इस कार्य के बदले में 2.5र्0 लाख रुपये रिश्वत मांगी। इसके बाद में दोनों पक्षों में दो लाख रुपये पर बात तय हुई।

शिकायतकर्ता ने इस सारे केस की सूचना एसीबी यानि एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। एसीबी की टीम ने शिकायतकर्ता के साथ मिलकर पूरे मामले की ट्रैपिंग की और आरोपी कर्मचारी को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। एंटी करप्शन ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

WhatsApp Group Join Now