कर्मचारियों ने स्व-गणना के तहत दर्ज किया विवरण
लघुसचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन को लेकर कर्मचारियों को जनगणना के प्रथम चरण के तहत स्व-गणना में परिवार की जानकारी भरवाना व प्रक्रिया से अवगत करवाते हुए दूसरों को इसमें सहयोग के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान उपस्थित सभी कर्मचारियों ने अपने मोबाइल फोन के माध्यम से जनगणना के प्रथम चरण से संबंधित विवरण दर्ज किए। कर्मचारियों डिजिटल माध्यम का उपयोग कर सटीकता के साथ डेटा अपलोड करने प्रक्रिया बारे जानकारी मिली । इस प्रक्रिया का उद्देश्य न केवल डेटा संकलन को पेपरलेस बनाना है, बल्कि इसे अधिक पारदर्शी और त्वरित भी बनाना है।
सभी कर्मचारी को ये बताया गया कि वे अपने आस-पड़ोस और आम नागरिकों को भी स्व-गणना के प्रति जागरूक करें। उन्हें बताया गया कि वे लोगों की डिजिटल जानकारी भरने में सहायता करें ताकि जनगणना का यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य समय सीमा के भीतर पूरा हो सके।
विदित हो कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण में वर्तमान में मकानों की सूचीकरण और गणना का कार्य किया जा रहा है। सरकार ने आम जनता को डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी भरने का विकल्प दिया है। नागरिक आगामी 30 अप्रैल तक आधिकारिक पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से अपना विवरण अपलोड कर सकते हैं।
अधिकारियों ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस डिजिटल अभियान का हिस्सा बनें और 30 अप्रैल की समय सीमा से पूर्व अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
