home page

कर्मचारियों ने मीटिंग में किया संगठन का विस्तार

 | 
Employees expanded the organization in the meeting


सिरसा। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन रजिस्टर नंबर 41 मुख्यालय चरखी दादरी संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ सिरसा ब्रांच की मीटिंग शेखुपुरिया वाटर वर्क्स में सम्पन्न हुई,

जिसमें संगठन का विस्तार किया गया। इस मौके पर रेगुलर और एचकेआरएन के कई कर्मचारियों को सम्मिलित किया गया और उनकी मांगों को लेकर जल्द ही उच्च अधिकारियों से बातचीत करके उनका समाधान का आश्वासन दिया।

इस मौके पर एचकेआरएन कर्मचारी दीपू ,वेद प्रकाश, डूंगराराम, राममूर्ति, रामनिवास, शंकर लाल, अमित, रोहतास, राजेंद्र, कृष्ण के साथ ब्रांच प्रधान रमेश कुमार, ब्रांच सचिव भूपेंद्र कुमार, ब्रांच कैशियर रोहतास कुमार, बलवंत सिंह, कुलदीप आदि मौजूद रहे।