home page

अंबाला में परिवहन मंत्री निवास स्थान पर विरोध दर्ज कराएंगे कर्मचारी: चाहर

 | 
Employees will register protest at the Transport Minister's residence in Ambala: Chahar

mahendra india news, new delhi
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन महासचिव सुमेर सिवाच द्वारा किया गया। प्रदेश प्रवक्ता व सिरसा डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर, डिपो सचिव सतपाल सिंह रानियां व कैशियर कीमत सिंह ढांडा, वरिष्ठ उप प्रधान बलजीत सिंह, उप प्रधान करणदीप सिंह, पदाधिकारीगण, सलाहकार व आॅडिटर रोहतास कुमार बाजेकां ने संयुक्त रूप से बताया कि परिवहन विभाग का निजीकरण किया जा रहा है।

विभिन्न विभागों तरह कच्चे कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है तथा रोडवेज विभाग को बड़े पूंजीपतियों को सौंपे जाने की तैयारी की जा रही है। कर्मचारियों के अधिकारों में कटौती कर चार श्रम संहिताएं थोपी जा रही है, जिनसे हड़ताल एवं सामूहिक सौदेबाजी जैसे अधिकारों पर हमला किया जा रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित निर्णय लिए गए कि 24 मई 2026 को अंबाला स्थित परिवहन मंत्री के आवास पर रोडवेज कर्मचारियों द्वारा मास डेपुटेशन एवं प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान कच्चे कर्मचारियों से पक्का करने संबंधी याचिका फॉर्म भरवाकर मंत्री को सौंपे जाएंगे। परिवहन विभाग का निजीकरण तत्काल प्रभाव से रोका जाए। विभाग के बेड़े में 10 हजार नई बसें शामिल की जाएं। न्यायालय के आदेशानुसार एचकेआरएन व अन्य सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए तथा भविष्य में केवल पक्की भर्ती की जाए।

चालकों का वेतनमान 53,100 एवं परिचालकों व लिपिकों का वेतनमान 35,400 लागू किया जाए। चालक व परिचालकों को एक माह में 30 रात्रि ठहराव का भुगतान किया जाए।  सभी कर्मचारियों को पूर्व की भांति देय अर्जित अवकाश लागू किया जाए तथा एक वर्ष में 33 अवकाश दिए जाएं। चालकों की पदोन्नति हेतु 194 पोस्ट अड्डा इंचार्ज की सृजित की जाएं। कर्मशाला के ग्रुप-डी कर्मचारियों को कॉमन कैडर से बाहर कर तकनीकी वेतनमान देकर पदोन्नति का लाभ दिया जाए। 2008 में भर्ती परिचालकों को रिक्त उप-निरीक्षक के पदों पर शीघ्र पदोन्नत किया जाए। 10 वर्ष के बकाया बोनस का भुगतान किया जाए।

WhatsApp Group Join Now

 चालक व परिचालकों से झगड़े/मारपीट के मामलों में सख्त कार्यवाही की जाए। कर्मचारियों पर थोपी जा रही चारों श्रम संहिताएं वापस ली जाएं। हड़ताल एवं सामूहिक सौदेबाजी के अधिकारों की रक्षा की जाए मई-जून माह में यूनियन का मेंबरशिप अभियान चलाया जाएगा। मेंबरशिप पूरी होने पर आगामी डिपो सम्मेलन आयोजित किये जाएंगे। मीटिंग में निम्नलिखित साथियों की अध्यक्षता में 6 टीमों का गठन किया गया, जिसमें राज्य के उपाध्यक्ष शिवकुमार श्योराण, राज्य प्रेस सचिव पृथ्वी सिंह चाहर, राज्य कैशियर सुशील ईकश, मुख्य संगठन सचिव रमेश श्योकन्द, उप प्रधान जयकवार दहिया शामिल हैं।


कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान: सतपाल
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) सिरसा डिपो कमेटी ने गेट मीटिंग कर सर्व सम्मति से फैसला लिया की कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने एवं 34 सुत्रीय मांग पत्र पर कार्यवाही हेतु मांस डेपूटेशन प्रदर्शन में शामिल होने का निर्णय लिया। मीटिंग की अध्यक्षता प्रदेश प्रवक्ता व डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर ने किया मीटिंग का संचालन डिपो सचिव सतपाल सिंह रानियां ने किया।

डिपो कमेटी द्वारा मीटिंग करने के पश्चात कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर यूनियन द्वारा संचालित प्रोफार्मा भरने को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया एवं भारी संख्या में 24 मई को अंबाला में होने वाले परिवहन मंत्री आवास पर मांस डेपूटेशन में पहुंचने का आश्वासन दिया एवं मई व जून माह में यूनियन द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। हरियाणा सरकार के आला अधिकारियों द्वारा रोडवेज कर्मचारियों की समस्यायों को हल करने का अनेकों बार ठोस आश्वासन दिया है, परन्तु धरातल पर कार्यवाही करते हुए आदेश आज तक लागू नहीं किए गए।