आईटीआई SIRSA में रोजगार मेला, 15 कंपनियां करेंगी चयन
Mahendra india news, new delhi
कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार तथा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार आगामी नौ फरवरी को प्रात: 10:00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिरसा में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य कम सहायक शिक्षुता सलाहकार राकेश शर्मा ने बताया कि इस मेले मे 15 कंपनियां भाग ले रही है, जिनमें डेंसो हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम, यूएनओ मिंडा प्राइवेट लिमिटेड बहादुरगढ़, ऐसिन ऑटोमोटिव हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड रोहतक, यूएनओ मिंडा ईवी सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम, श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड पाथरेड़ी राजस्थान, हैनॉन क्लाइमेट सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड भिवाड़ी राजस्थान, एल एंड टी कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग एंड फैक्ट्रीज हापुड़ उत्तर प्रदेश,
सिरमा एसजीएस गुरुग्राम, ऑटोलिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड झज्जर, सीएनएच इंडस्ट्रियल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड (न्यू हॉलैंड) ग्रेटर नोएडा, इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा, पीएस मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड सिरसा, डिवाइन एरा स्टूडियो एंड एकेडमी सिरसा, शिल्पा मेकओवर स्टूडियो एंड एकेडमी सिरसा, इंडसइंड निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड सिरसा शामिल है।
उन्होंने बताया कि ये कंपनियां शिक्षुता प्रशिक्षण एंव रोजगार के लिए आ रही है। इस मेले में 10वीं, 12वीं तथा आईटीआई पास शुद्धा छात्र-छात्राएं रोजगार व शिक्षुता के लिए भाग ले सकती है। अधिक जानकारी के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिरसा में संपर्क कर सकते हैं।
