home page

हरियाणा प्रदेश में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, आरोपी के पांव में लगी गोली; जिला परिषद मेंबर पर किया था हमला

 | 
news

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में बदमाशों के खिलाफ पुलिस अब सख्ती से पेश आ रही है। जिससे प्रदेश में आमजन सुरक्षित रहे। इसी कड़ी में जिला कुरुक्षेत्र में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर फूलगढ़ गांव के समीप मंगलवार देर शाम सीआईए एक और अपराधिक मामले में वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में जिला परिषद मेंबर पर जानलेवा हमला कर चोट पहुंचाने के वांछित आरोपी संजय उर्फ दीपू रंधावा निवासी फौजी प्लॉट पिहोवा की पैर में गोली लगी। 

सीआइए ए टीम ने आरोपित के पास से 32 बोर का एक पिस्तौल भी बरामद किया है। आरोपी को उपचार के लिए पहले पिहोवा के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे लोकनायक जयप्रकाश जिला सामान्य अस्पताल कुरुक्षेत्र भेज दिया।


मुठभेड़ के दौरान पांव में लगी गोली
सीआईए-1 प्रभारी प्रतीक कुमार के मुताबिक पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक आपराधिक मामले में वांछित आरोपी पिहोवा क्षेत्र में घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम को देखकर टीम पर गोली चलानी शुरू कर दी। इस जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में आरोपी की टांग में गोली लगी और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

जिला परिषद सदस्य पर किया था हमला
सीआईए प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि जिला परिषद मेंबर सचिन कुमार निवासी सतोड़ा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में दीपू रंधावा वांछित आरोपी वांछित था। इस घटना के बाद से पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इस मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर तीन गोलियां चलाई। इनमें से एक गोली उनकी टीम के एक पुलिसकर्मी के काफी पास से निकल गई, हालांकि वह पूरी तरह सुरक्षित रहा।

WhatsApp Group Join Now