home page

हरियाणा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, हत्याकांड और लूट का आरोपी गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

 | 
Encounter between police and criminals in Haryana; murder and robbery suspect arrested; shot in the leg
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में सोनीपत जिले से हैं। जहां पर पुलिस और बदमाश के बीच सोमवार सुबह के समय मुठभेड़ हो गई जिसमें में बदमाश को पांव में गोली लग गई। गौरतलब है कि बीती 8 जनवरी की देर रात्रि एक बजे साहिल के घर पर आरोपियों ने लूट और हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। 

जानकारी के अनुसार जिला के गांव मल्हा माजरा में लूट और हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले छठे आरोपी को भी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। सोनीपत स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट के साथ सोमवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे यह मुठभेड़ हुई। 

इस मुठभेड़ में दिल्ली की जेजे कॉलोनी के निवासी कुबेर उर्फ महिना के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल सोनीपत में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि लूट और हत्या की वारदात में 6 आरोपी शामिल थे जिनमें से 5 आरोपियों को पहले पकड़ा जा चुका है। सफियाबाद से मुनिरपुर रोड पर यह मुठभेड़ हुई है।  

स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी अजय धनखड़ की टीम ने आरोपी की घेराबंदी की, इसके बाद आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पलिस ने अपने बचाव में गोली चलाई जो आरोपी के पैर में लगी।