home page

हरियाणा में मुठभेड़ : मुठभेड में गैंगस्टर गोपाल ढेर, सीआईए 1 के हेडकांस्टेबल को भी लगी गोली

 | 
news

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों मेें सोनीपत से हैं। गांव खूबडू के खेतों में क्राइम ब्रांच सीआईए 1 और गन्नौर पुलिस ने मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर गोपाल को ढेर करने की सूचना है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर गोपाल अटाल गांव का निवासी था और 70 दिन पहले जेल से पेरोल पर बाहर आने के बाद गन्नौर में दहशत फैला रहा था। 

जानकारी के अनुसार एक हत्या मामले में उसे कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। मुठभेड़ में सोनीपत क्राइम ब्रांच सीआईए 1 के हेडकांस्टेबल देवेंद्र के भी हाथ में गोली लगी है। गोपाल के शव को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम घर में रखवाया गया है। 


इसी के साथ ही हेड कांस्टेबल देवेंद्र का खानपुर में उपचार चल रहा है। सोनीपत पुलिस के आला अधिकारी मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं।