हड़ताल पर गए बिजली कर्मचारियों से ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने की अपील, बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से अंधेरे में डूबे शहर
mahendra india news, new delhi
हरियाणा के हड़ताल पर गए कर्मचारियों से अपील हड़ताल खत्म कर ड्यूटी पर आयें । सभी विकल्पों पर बातचीत करने के लिए हम तैयार हैं । इसमें इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 की धारा 108 पर कार्यवाही करना भी शामिल है । हड़ताल पर गए बिजली कर्मचारियों से ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने की अपील
निजी कंपनी को समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने के विरोध में HARYANA के करीब 40 हजार बिजली कर्मचारी और अभियंता तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए। पहले ही दिन बिजली व्यवस्था संभालने के प्रशासनिक प्रबंधों की हकीकत सामने आ गई।
शुक्रवार को हरियाणा के हालात देखते हुए ऊर्जा और परिवहन मंत्री अनिल विज ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म के जरिए कर्मचारियों से अपील की कि वे हड़ताल खत्म कर ड्यूटी पर आ जाएं।
शहरों से गांवों तक आपूर्ति बाधित रही, फाल्ट ठीक करने के लिए तकनीकी कर्मचारी नहीं मिले और शिकायतों का अंबार लगता गया। कई क्षेत्रों में रातभर बिजली गुल रहने से पेयजल संकट गहरा गया।
