इंग्लैंड ने वनडे के लिए प्लेइंग-11 का कर दिया ऐलान, भारत की बढ़ाई टेंशन, खतरनाक इस गेंदबाज का होगा डेब्यू
mahendra india news, new delhi
भारत व इंग्लैंड के बीच आज पहला वन डे मैच होने जा रहा है। आज मंगलवार को बर्मिंघम में होने वाले प्रथम वनडे मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है। बता दें कि हैरी ब्रूक की कप्तानी में टीम ने इंडियां को टी 20 सीरीज में 4-0 से हराया। अब वनडे सीरीज में भारत टीम अपनी साख बचाने के लिए ग्राउंड पर उतरेगी।
बता दें कि इंग्लैंड की टीम ने मुकाबले से पहले ही अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। टी20 सीरीज में भी इंग्लिश टीम इसी तरह अपनी प्लेइंग-11 का एलान पहले ही कर दे रही थी। टी20 टीम में फिल सॉल्ट और जोस बटलर पारी की शुरुआत करते ते लेकिन वनडे में ये जोड़ी बदल गई है। इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल और बेन डकेट पारी की शुरुआत करेंगे।
बता दें कि प्रथम वनडे मैच की प्लेइंग-11 के साथ तेज गेंदबाज जोश टंग का डेब्यू कन्फर्म हो गया है। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ ही टी20 क्रिकेट में पदार्पण किया था और अब वनडे में भी उनका डेब्यू होगा। टी20 सीरीज में टंग ने शानदार गेंदबाजी की थी और 7 विकेट ली। सीरीज में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में तेज गेंदबाज संयुक्त रूप से पहले स्थान पर मौजूद थे।
पहले वनडे मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11
हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद।
