home page

इंग्लैंड की वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस और सामाजिक संस्था निफा ने करनाल में किया सम्मानित

 | 
England’s World Record of Excellence and the social organization NIFA honored [someone/an entity] in Karnal

mahendra india news, new delhi
सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और जनकल्याण के कार्यों को लेकर चौ. मनीराम केहरवाला फाउंडेशन ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। इंग्लैंड की प्रतिष्ठित संस्था वर्ल्ड रिकॉर्ड आॅफ एक्सीलेंस तथा सामाजिक संस्था निफा की ओर से करनाल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में चौ. मनीराम केहरवाला फाउंडेशन को सम्मानित किया गया। हरियाणा विधानसभा के माननीय उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने फाउंडेशन के प्रतिनिधियों को अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। फाउंडेशन की ओर से यह सम्मान यश केहरवाला एवं फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष जयकरण कटारिया ने ग्रहण किया।

इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. सागर केहरवाला ने कहा कि चौ. मनीराम केहरवाला फाउंडेशन के लिए यह बेहद गर्व और गौरव का क्षण है। यह फांउडेशन ऐलनाबाद के पूर्व विधायक स्वर्गीय चौ. मनीराम केहरवाला के 23 सितंबर 2018 के देहांत के बाद शुरू हुआ और तब से लेकर उनकी हर जयंती व पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर और दूसरे सामाजिक कार्यों में सक्रिय है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाली संस्था और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय निफा द्वारा सम्मानित किया जाना संस्था के लिए उत्साहवर्धक है। यह सम्मान उन सभी लोगों की मेहनत, समर्पण और सेवा भावना का प्रतीक है, जो समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सकारात्मक कार्यों में योगदान दे रहे हैं।

डॉ. सागर केहरवाला ने कहा कि किसी भी संस्था की वास्तविक सफलता केवल पुरस्कारों से नहीं, बल्कि समाज में उसके कार्यों से आने वाले सकारात्मक बदलाव से मापी जाती है। सामाजिक सेवा का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना, समाज में जागरूकता बढ़ाना और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना होना चाहिए। चौ. मनीराम केहरवाला फाउंडेशन इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए समाजहित के कार्यों में अपनी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि सम्मान मिलने से संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है। साथ ही भविष्य में और अधिक ऊर्जा, उत्साह और जिम्मेदारी के साथ जनसेवा करने की प्रेरणा मिलती है। किसी भी सामाजिक कार्य को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास, निरंतरता और समाज के लोगों का सहयोग बेहद जरूरी होता है।

WhatsApp Group Join Now

डॉ. सागर केहरवाला ने सम्मान प्रदान करने वाली वर्ल्ड रिकॉर्ड आॅफ एक्सीलेंस एवं निफा संस्था का आभार व्यक्त किया तथा हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को प्रोत्साहित करते हैं और अन्य लोगों को भी सामाजिक कार्यों से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने फाउंडेशन की पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि फाउंडेशन भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए समाज के उत्थान और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।