home page

इंजी. पीयूष शर्मा बने द न्यू इनिंग यूके के टेक्निकल हेड, सिरसा व हरियाणा के लिए गौरव का क्षण

 | 
Engr. Piyush Sharma becomes Technical Head of The New Innings UK, a proud moment for Sirsa and Haryana

mahendra india news, new delhi
यूके आधारित अंतरराष्ट्रीय संगठन द न्यू इनिंग यूके ने हरियाणा के सिरसा निवासी इंजी. पीयूष शर्मा को अपने संगठन में टेक्निकल हेड के पद पर नियुक्त करने की आधिकारिक घोषणा की है। यह नियुक्ति संगठन के वैश्विक विस्तार और उसकी डिजिटल व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

द न्यू इनिंग यूके वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम, यूरोप, अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और अफ्रीका सहित कई देशों में स्वास्थ्य, जीवनशैली और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पहलों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। ऐसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत संगठन के लिए सुरक्षितए भरोसेमंद और मजबूत डिजिटल ढांचे की आवश्यकता को देखते हुए इंजी. पीयूष शर्मा को यह अह्म जिम्मेदारी सौंपी गई है। इंजी. पीयूष शर्मा तकनीकी और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम हैं।

उन्हें साइबर सुरक्षा, डिजिटल संरचना निर्माण, सर्वर एवं तकनीकी अवसंरचना प्रबंधन और डाटा संरक्षण में वर्षों का अनुभव है। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई जटिल और संवेदनशील डिजिटल प्रणालियों को सुरक्षित रूप से विकसित कर सफलतापूर्वक संचालित किया है। तकनीक को वे केवल पेशे के रूप में नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और जागरूकता से जोडक़र देखते हैं।

WhatsApp Group Join Now


उनकी उपलब्धियों की बात करें तो इंजी. पीयूष शर्मा को हरियाणा का सबसे युवा साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ होने का गौरव प्राप्त है। इसके साथ ही साइबर सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने सैकड़ों साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में आम लोगों की नि:शुल्क सहायता की और स्कूलों, कॉलेजों व विभिन्न संस्थानों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर समाज को डिजिटल रूप से सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया।

सिरसा जैसे छोटे शहर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय संगठन में शीर्ष तकनीकी जिम्मेदारी तक पहुंचना उनकी मेहनत, अनुशासन और दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। वे आज भी ज़मीन से जुड़े रहकर युवाओं को सही दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करते हैं और यह संदेश देते हैं कि सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने साकार किए जा सकते हैं। द न्यू इनिंग यूके के संस्थापक का मानना है कि किसी भी वैश्विक संगठन के लिए तकनीकी नेतृत्व केवल व्यवस्थाओं के संचालन तक सीमित नहीं होना चाहिए,

बल्कि वह संगठन के उद्देश्य, मूल्यों और दीर्घकालिक सोच को भी मज़बूती प्रदान करे। इसी दृष्टिकोण के तहत इंजी. पीयूष शर्मा को टेक्निकल हेड के रूप में चुना गया है। अपनी नई भूमिका में इंजी. पीयूष शर्मा संगठन की वैश्विक डिजिटल अवसंरचना को और अधिक मजबूत करने, साइबर सुरक्षा मानकों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने तथा बहुउद्देशीय संचालन के लिए सुरक्षित और भविष्य-उन्मुख तकनीकी समाधान विकसित करने की जिम्मेदारी संभालेंगे। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में डिजिटल सुरक्षा, नवाचार और स्थिरता के नए मानक स्थापित होंगे। इंजी. पीयूष शर्मा की यह नियुक्ति न केवल द न्यू इनिंग यूके के लिए, बल्कि हरियाणा और भारत के उन युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है, जो छोटे शहरों से निकलकर वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।