home page

ठंड के मौसम में लें गरमा-गरम मेथी पूरियों का मजा, जानें बनाने का आसान तरीका

 | 
news

mahendra india news, new delhi
ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम के आते ही रसोई से सौंधी खुशबू आने लगती है, गरमा-गरम और करारी पूरी-कचौड़ी का जैसे ही नाम आताा है. अगर आप प्रतिदिन के खाने से बोरियत महसूस कर रहे तो कुछ हटकर स्वाद चखना चाहते हैं, तो यह मेथी की खस्ता पूरियां और साथ में तीखी-चटपटी टमाटर की चटनी आपके पूरे परिवार का दिल जीत लेंगी। चाहे सुबह की भागदौड़ हो, बच्चों का टिफिन पैक करना हो या संडे का सुहाना नाश्ता यह कॉम्बिनेशन हर मौके पर एकदम फिट बैठता है, इसे बनाना जितना आसान है, खाने में यह उससे कहीं ज्यादा जायकेदार लगती है। 

सामग्री:

मेथी पूरी के लिए:

गेहूं का आटा (डेढ़ कप)

बेसन (1/4 कप)

ताज़ी मेथी के पत्ते (1 कप)

लहसुन की कलियां (6)

हरी मिर्च (5 से 6)

अदरक (1 इंच का टुकड़ा)

जीरा (आधा चम्मच)

अजवाइन (आधा चम्मच)

कुटी हुई लाल मिर्च (1 चम्मच)

हींग (आधा चम्मच)

हल्दी पाउडर (आधा चम्मच)

तेल (1 बड़ा चम्मच)

नमक (स्वादानुसार)

टमाटर की चटनी के लिए:

पके हुए टमाटर (2 बड़े)

लहसुन की कलियां (5 से 6)

हरी मिर्च (2)

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (आधा चम्मच)

ताजा हरा धनिया (थोड़ा सा)

तेल (1 बड़ा चम्मच)

नमक (स्वादानुसार)

बनाने का तरीका:

सबसे पहले एक पैन या कढ़ाई में एक बड़ा चम्मच तेल गरम करें.

इसमें बीच से कटे हुए दोनों टमाटर, लहसुन की कलियां और हरी मिर्च डाल दें.

WhatsApp Group Join Now

ऊपर से थोड़ा सा नमक छिड़ककर पैन को ढक्कन से ढक दें

अब आंच को बिल्कुल धीमा रखें और टमाटर को 4 से 5 मिनट तक पकने दें.

 कुछ ही देर में टमाटर नरम हो जाएंगे और उनका छिलका आसानी से अलग होने लगेगा. जब छिलका उतरने लगे, तो गैस धीमी रखते हुए टमाटर के सारे छिलके बाहर निकाल लें.

अब मैशर की मदद से टमाटर, भुने हुए लहसुन और हरी मिर्च को अच्छी तरह आपस में मैश कर लें.

 इसमें आधा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं.

मसालों को चटनी में अच्छी तरह भूनने के बाद गैस बंद कर दें.

आपकी खट्टी-मीठी और तीखी टमाटर की चटनी तैयार है.

मिक्सी या खल-बट्टे में लहसुन की कलियां, हरी मिर्च और अदरक का टुकड़ा डालकर दरदरा कूट लें.

एक बड़े बर्तन या थाली में डेढ़ कप गेहूं का आटा और 1/4 कप बेसन छान लें, इसमें तैयार किया हुआ अदरक-लहसुन-मिर्च का दरदरा पेस्ट मिला दें.

अब इसमें जीरा, अजवाइन, कुटी हुई लाल मिर्च, हींग, हल्दी पाउडर, एक बड़ा चम्मच तेल और स्वादानुसार नमक डालें.

बारीक कटी हुई हरी मेथी के पत्ते मिलाएं.

हथेलियों से सभी सूखी चीजों और मेथी को आटे के साथ अच्छी तरह रगड़ते हुए मिला लें, ताकि मेथी हर तरफ बराबर फैल जाए.

अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पूरी के लिए एक कड़ा आटा गूंथकर तैयार कर लें.

आटे को ढककर 10 मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए छोड़ दें ताकि वह सेट हो जाए.

गूंथे हुए आटे से छोटी लोइयां तोड़ लें या फिर एक बड़ी लोई बेलकर किसी कटोरी या गिलास की सहायता से एक ही आकार की कई सारी पूरियां काट लें.

एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल डालकर तेज आंच पर अच्छी तरह गरम करें.

 तेल जब पर्याप्त गर्म हो जाए, तब एक-एक पूरी को सावधानी से कड़ाही में छोड़ें.

 झारे की मदद से पूरी को हल्का-हल्का दबाएं ताकि वह गुब्बारे की तरह फूल जाए.

 अब इसे पलटकर दोनों तरफ से सुनहरा और खस्ता होने तक तल लें.