home page

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मिट्ठी सुरेरां में धूमधाम से मनाया प्रवेशोत्सव

 | 
Entrance ceremony celebrated with great pomp in Government Girls Senior Secondary School, Mitthi Sureran

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मिट्ठी सुरेरां में प्रवेश उत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया । इस मौके पर गांव के सभी प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों का स्वागत तिलक लगा कर व माल्यार्पण करके किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार ने शिरकत की।

उन्होंने इस मौके पर सभी ग्रामवासियों को राजकीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ-साथ गांव में जागरूकता अभियान के लिए एक रैली को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

मंच का संचालन कक्षा 12वीं की छात्राओं खुशबू व साइना द्वारा किया गया। इस मौके पर प्राचार्य मनोज कुमार, रामेश्वर सोलंकी, ग्राम सरपंच सत्यनारायण बसीर, ग्राम पंचायत के सदस्य, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार के साथ सुनील कुमार, मंजू कुमारी वर्मा, राजेंद्र, सुरेंद्र, अशोक, पूजा सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।