home page

1 नवंबर से DELHI में पुराने मानक वाली गाड़ियों की एंट्री बंद, हरियाणा के 4 जिलों पर असर

 | 
NEWS

mahendra india news, new delhi
DELHI में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए 1 नवंबर से BS-VI मानक से कम स्तर वाली दूसरे राज्यों में पंजीकृत गाड़ियों की एंट्री पर रोक लगाई जाएगी। इस फैसले का असर DELHI से सटे HARYANA के गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर और सोनीपत जिलों पर भी पड़ेगा।

नए नियमों को लेकर इन जिलों में पुलिस और परिवहन विभाग सक्रिय हो गए हैं। अधिकारियों की ओर से वाहन चालकों, बस संचालकों और ट्रांसपोर्टरों को नियमों की जानकारी दी जा रही है और उनका पालन करने की अपील की जा रही है।

फरीदाबाद में चालान, गुरुग्राम में वाहनों की जांच

HARYANA के फरीदाबाद में नियमों के दायरे में आने वाले वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। वहीं, HARYANA के गुरुग्राम पुलिस ने वाहनों की जांच कर नियमों का पालन सुनिश्चित करने की बात कही है। इसका उद्देश्य दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करना है।

WhatsApp Group Join Now

हालांकि, अभी तक HARYANA के इन जिलों में दिल्ली सीमा से सटे इलाकों में बैरिकेडिंग नहीं की गई है। सोनीपत की ओर से वाहन अभी सीधे DELHI जा रहे हैं। नए नियम लागू होने के बाद दूसरे राज्यों में पंजीकृत और निर्धारित BS-VI मानक से कम स्तर वाले वाहनों की आवाजाही पर इसका असर पड़ सकता है।