home page

2 साल बीतने के बाद भी कच्चे कर्मचारियों को नहीं मिल पाया एक्ट का लाभ: जीवन ठाकुर

 | 
Even after two years, temporary employees have not been able to get the benefits of the Act: Jeevan Thakur

mahendra india news, new delhi
अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ की सिरसा जिले की कार्यकारणी का अधिवेशन सर्कल आॅफिस सिरसा में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जीवन ठाकुर  ने की व मंच का संचालन जिला सचिव चरणजीत वर्मा ने किया। इस अधिवेशन में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी की तरफ से कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष ओमवीर यादव, प्रदेश सचिव राजेश, प्रदेश प्रेस सचिव रवि श्रीवास्तव, कार्यालय सचिव लोकेश भयान, कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र श्योराण व जसवंत वर्मा उपस्थित रहे।

बैठक में विशेष अतिथि के रूप में चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी SIRSA से प्रदेश संयोजक रणवीर पहुंचे। यहां पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश पदाधिकारियों के समक्ष अपनी अपनी समस्याएं व संगठन द्वारा करवाए गए कार्यों का उल्लेख किया। जिला सचिव चरणजीत वर्मा व जिला कोषाध्यक्ष संदीप ने अपने पिछले दो साल के कार्यकाल की रिपोर्ट सभी उपस्थित कार्यकतार्ओं के समक्ष रखी। उसके बाद जिलाध्यक्ष जीवन ठाकुर ने अपने कार्यकाल के दौरान कराए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया।

इस अधिवेशन के दौरान कच्चे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी दिखाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जॉब सिक्योरिटी की घोषणा किए हुए लगभग 18 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी भी कर्मचारी को एक्ट का लाभ नहीं मिला है और कई अधिकारी पोर्टल पर कर्मचारियों का डेटा चढ़ाने में आनाकानी कर रहे हैं, जिससे कर्मचारियों में काफी रोष है। अगर सरकार अपना किया हुआ वादा जल्दी पूरा नहीं करती है तो प्रदेश जल्द से जल्द कोई बड़े आंदोलन का फैसला लेगा। जिला सिरसा से हर एक कर्मचारी इस आंदोलन मे सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए पहुचेगा। यहां उपस्थित सभी कर्मचारियों ने इसका समर्थन किया।

WhatsApp Group Join Now

इसके उपरांत प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने सर्व सम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें अध्यक्ष-सुरेंद्र भोभिया, उपाध्यक्ष-अशोक कुमार,  उपाध्यक्ष-बलजीत, सचिव-नरेश जांगड़ा, सह-सचिव-मनजीत सिंह, कोषाध्यक्ष-संदीप सुथार, सह-कोषाध्यक्ष-हरप्रीत सिंह ओटू, प्रेस सचिव-संजय देहड़ू, संगठनकर्ता-हवा सिंह गिल, सलाहकार-रवींद्रनाथ, कार्यकारिणी सदस्य-राधेश्याम गोदारा, संजय डूडी, सुमित को नियुक्त किया गया। अधिवेशन में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं ने नई कार्यकारिणी का समर्थन करते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए।

इस बैठक में डिंग, चौटाला, सब-अर्बन सिरसा, नाथूसरी चोपटा, डबवाली, कालांवाली, रानियां, पंजुआना, माधोसिंघाना, एचवीपीएन, ऐलनाबाद, सिटी सिरसा, खारिया आदि सब डिवीजन से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
फोटो: