home page

भगवान शिव का प्रत्येक स्वरूप मानव जीवन को सत्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है: ब्रह्मनिष्ठा भारती

 | 
Every form of Lord Shiva inspires human life to follow the right path: Brahmanishtha Bharti

mahendra india news, new delhi
सिरसा। रानियां के दीप मैरिज पैलेस में आयोजित चार दिवसीय श्री शिव कथा का प्रथम दिवस श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। कथा का वाचन दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक एवं संचालक आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी ब्रह्मनिष्ठा भारती द्वारा किया जा रहा है। पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही तथा भक्तगण भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिए।

साध्वी ब्रह्मनिष्ठा भारती ी ने शिव महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान शिव का प्रत्येक स्वरूप मानव जीवन को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि शिव भक्ति से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मन को शांति प्राप्त होती है। उन्होंने अपने प्रवचन में यह भी कहा कि गुरु के सान्निध्य में रहकर ही आत्मिक जागृति संभव है और भगवान शिव का तत्वज्ञान जीवन को नई दिशा प्रदान करता है।

आगामी दिनों में आयोजित होने वाली कथा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के बैठने एवं अन्य व्यवस्थाओं की उचित तैयारियां की गई हैं। कथा के उपरांत प्रतिदिन आरती एवं भंडारे का कार्यक्रम रखा गया है। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिव कथा का लाभ लेने की अपील की है।

WhatsApp Group Join Now