home page

रूपावास के पीएम श्री स्कूल में पूर्व सैनिक राम सिंह मैला ने किया ध्वजारोहण

 | 
Ex-serviceman Ram Singh Maila hoisted the flag at the PM SHRI School in Rupavas

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रूपावास में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के सरपंच उदयपाल ढिल्लों ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे पूर्व सैनिक राम सिंह मैहला द्वारा आन-बान-शान के साथ ध्वजारोहण किया गया। तिरंगा फहराते ही पूरा विद्यालय प्रांगण भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों, नृत्य और नाटकों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।


84 मेधावी छात्रों और खिलाड़ियों का सम्मान:
समारोह के दौरान 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 84 मेधावी विद्यार्थियों को मेरिट में स्थान पाने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय व गांव का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी पारितोषिक देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


गरिमापूर्ण रही गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति:
विद्यालय के प्राचार्य कमलजीत सिंह एवं एसएमसी प्रधान रमेश ठोलिया की देखरेख में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सरपंच उदयपाल ढिल्लों, पूर्व सरपंच अनिरुद्ध सिंह, रामस्वरूप, विशाल बागड़ी, रविन्द्र चौहान, कृष्ण, जेवलिया, बलवंत सिंह, केहर सिंह, सुंदर ठाकुर सहित गांव के गणमान्य नागरिक तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि राम सिंह मैला, प्राचार्य व सरपंच ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों को देशसेवा, अनुशासन तथा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

WhatsApp Group Join Now