home page

राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सिरसा के विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन

 | 
Excellent performance of students of Government National College, Sirsa at the national level

mahendra india news, new delhi
राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सिरसा के विद्यार्थियों ने एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज द्वारा आयोजित “इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल यूथ फेस्टिवल 2025–26” में शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय, विश्वविद्यालय एवं प्रदेश का नाम रोशन किया। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. रमेश सोनी ने बताया कि 10 मार्च 2026 से 14 मार्च 2026 तक सत्यभामा यूनिवर्सिटी, चेन्नई में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भारत के 8 क्षेत्रों से 140 से अधिक विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने 28 विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं (संगीत, नृत्य, साहित्य, ललित कला) में अपनी प्रतिभा दिखाई जिनमें जीएनसी, सिरसा के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।

लोक नृत्य में मनजिंदर सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लघुनाटिका में कुसुम, उदयपाल एवं प्रकाश चंद्र की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त हरियाणवी फोक ऑर्केस्ट्रा में रमन ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस उपलब्धि के उपरांत आज महाविद्यालय पहुंचने पर सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं का भव्य स्वागत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत वह सांस्कृतिक गतिविधि प्रभारी डॉक्टर स्मृति कंबोज सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है।


प्रो. रमेश सोनी ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि महाविद्यालय पूर्व में भी नाटक निर्देशक कर्ण लढा के निर्देशन में विश्वविद्यालय स्तर पर दो बार ओवरऑल थिएटर इवेंट्स में विजेता रह चुका है। उन्होंने कहा कि इस बार भी कर्ण लढा के कुशल निर्देशन में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी को गौरवान्वित किया है।

WhatsApp Group Join Now


महाविद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर उप- प्राचार्या डॉ. अनीता मड़िया, डॉ. मंजू मेहता, डॉ. साक्षी मेहता, डॉ. कर्मजीत कौर,  डॉ. राज कुमारी एवं डॉ. सरोज रानी भी मौजूद रहीं।