home page

दड़बा कलां मेें खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, जीएसएसएस दड़बा कलां ने बैडमिंटन में लहराया परचम

 | 
Exciting matches on the second day of the block level sports competition in Dadba Kalan, GSSS Dadba Kalan hoisted the flag in badminton

mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव दड़बा कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (2904) में आयोजित नाथूसरी चौपटा खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। प्रतियोगिता का संचालन खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी श्री उमेद ढाका, जोनल सचिव श्री शिशपाल ढाका तथा सहायक नोडल अधिकारी श्री हनुमान जी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक किया गया।


इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दरबा कलां के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. सतबीर सिंह न्योल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, साहूवाला द्वितीय की प्राचार्या श्रीमती मंजू पूनिया तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मोडय़िा खेड़ा की प्राचार्या श्रीमती सुमन ने मुख्य अतिथि के रूप में खिलाडय़िों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाडय़िों को खेल भावना, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास के महत्व पर बल देते हुए भविष्य में जिला एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।


दूसरे दिन वॉलीबॉल, योग, बैडमिंटन एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए। मेजबान विद्यालय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दरबा कलां ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 एवं अंडर-17 बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता के विजेता खिलाडय़िों को ग्राम पंचायत दरबा कलां की सरपंच श्रीमती संतोष बेनीवाल द्वारा पदक एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने खिलाडय़िों को खेलों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

WhatsApp Group Join Now

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय स्टाफ के श्री महेश कुमार, श्री दिनेश सिंह, श्री हुक्मी चंद, श्री राधा कृष्ण, श्री बसंत कुमार, श्रीमती परमिंदर कौर, श्रीमती सुनीता, श्रीमती अलीशा एवं श्रीमती पूनम का सराहनीय योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन समिति, स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं तथा समस्त विद्यालय परिवार के सहयोग से प्रतियोगिता का आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसकी सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।