CDLU SIRSA में ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए
mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में आयोजित चार दिवसीय नॉर्थ ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, रणनीति एवं टीम भावना का परिचय देते हुए दर्शकों को रोमांचित किया। दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों में टीमों ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया। सीएसजेएम विश्वविद्यालय, कानपुर ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी को हराया।
सीआरएसयू, जींद ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा को पराजित किया। एचएनबीजीयू, श्रीनगर (उत्तराखंड) ने इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर को हराया। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा ने जम्मू विश्वविद्यालय को पराजित किया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने डीएवी विश्वविद्यालय, जालंधर को हराया। केंद्रीय विश्वविद्यालय, हरियाणा (महेंद्रगढ़) ने नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, दिल्ली को पराजित किया।
पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला ने एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा को हराया। सीबीएलयू, भिवानी ने लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ को पराजित किया। सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने जीएनडीयू, अमृतसर को हराया। प्रो. राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय, प्रयागराज ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा को पराजित किया। वीएमएसबी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय, देहरादून ने एमपीएसपीएस विश्वविद्यालय, पटियाला को हराया (वॉकओवर)।
दिल्ली विश्वविद्यालय ने कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल को पराजित किया। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद को हराया। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या ने केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली को पराजित किया। सीबीएलयू, भिवानी ने सीएसजेएम विश्वविद्यालय, कानपुर को हराकर शानदार जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन सभी टीमों ने उच्च स्तर का खेल प्रदर्शन किया और खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। विश्वविद्यालय प्रशासन एवं स्पोर्ट्स काउंसिल ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।
