home page

इन्नर व्हील क्लब सिरसा मेन की कार्यकारिणी गठित, किरण मेंहदीरत्ता बनी प्रधान

 | 
Executive committee of Inner Wheel Club Sirsa Main formed; Kiran Mehdiratta becomes President

mahendra india news, new delhi
सिरसा। इन्नर व्हील क्लब सिरसा मेन की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत इन्नर व्हील प्रार्थना से हुई, उसके बाद दीप प्रज्ज्वलन किया गया। कॉलर का आदान-प्रदान पूर्व प्रधान वीणा मेहता और पूर्व सचिव वंदना कंबोज द्वारा किया गया। इस मौके पर सर्वसम्मति से किरण मेंहदीरत्ता को प्रधान, सचिव उषा मेहता, कोषाध्यक्ष मधु अरोड़ा, उपाध्यक्ष राधिका कालरा, आईएसओ वीणा मेहता व संपादक शशि मेहता को नियुक्त किया गया।

पीडीसी किरण तनेजा और पीडीसी मधु मेहता ने नई अध्यक्ष किरण मेहंदीरत्ता को कॉलर पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने टीम के सदस्यों को मानवता और सामाजिक कार्यों की सेवा में जुनून और ऊर्जा के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नई टीम नए जोश व ऊर्जा के साथ मानवता की सेवा में काम करेगी। नवनियुक्त प्रधान किरण मेंहदीरत्ता ने कहा कि क्लब की ओर से जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका वे पूरी तन्मयता व कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करेंगे। पूरी टीम के साथ मिलकर क्लब के सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाया जाएगा। सचिव उषा मेहता ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। समारोह के समापन पर केक काटा गया।