स्वर्णकार संघ की कार्यकारिणी का विस्तार, सर्वसम्मति से हुई नियुक्तियाँ
| Mar 8, 2026, 14:50 IST
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। स्वर्णकार संघ जिला सिरसा के नव नियुक्त प्रधान राजकुमार भूण सरस्वती ज्वैलर्स ने विचार विमर्श के बाद कार्यकारिणी का विस्तार किया हैं। सर्वसम्मति से जगदीश चंद्र झींगा को सरपरस्त चुना गया, जबकि जगदीश जे.आर. ज्वैलर्स, सुरेंद्र कुमार व अमर सिंह साहूवाला को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।
निर्मल सिंह , मंजीत रानिया व किशोरी लाल सोनी को कार्यकारी प्रधान, मदनलाल को वरिष्ठ उप प्रधान, चन्द्र प्रकाश, शिश्न सोनी व अंशुमन सोनी को उप प्रधान, सुरेश कुमार, शंकर सोनी व सुरेन्द्र सोनी को सचिव, कपिल सोनी एडवोकेट व जोनी सोनी को कानूनी सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक के अंत में पदाधिकारियों ने कहा कि शेष पदों की कार्यकारिणी जल्द ही घोषित की जाएगी।
