home page

सिरसा की न्यू प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन की कार्यकारिणी का विस्तार, मनोज मकानी प्रधान घोषित

 | 
 कार्यकारिणी का विस्तार, मनोज मकानी प्रधान घोषित

mahendra india news, new delhi
सिरसा न्यू प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन सिरसा की कार्यकारिणी का विस्तार प्रधान मनोज मकानी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन की नई टीम को औपचारिक रूप से जिम्मेदारियां सौंपी गई और संगठन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिनिधियों को शामिल किया गया।

 

 

संरक्षक के रूप में कृष्ण गुंबर, हरभगवान कंबोज और तरसेम मिढ़ा को नियुक्त किया गया है। मनोज मकानी को पुन: प्रधान की जिम्मेदारी दी गई, जबकि महासचिव का पद संत पाल सिंह को सौंपा गया। सह सचिव के रूप में संदीप जैन और कोषाध्यक्ष के रूप में राज कुमार बब्बर को नियुक्त किया गया है। सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संजीव कुमार जैन और राजेश बांगा निभाएंगे।

मीडिया प्रभारी के रूप में संजीव मुंजाल और कश्मीर कंबोज को चुना गया है, जबकि कानूनी सलाहकार की भूमिका तरुण मेहता और अनुज गनेरीवाला निभाएंगे। नगर परिषद विभाग की जिम्मेदारियां गोपीराम सैनी, शहमीत सिंह (साहिल) और जितेंद्र फुटेला को सौंपी गई हैं।

सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में मनीष मेहता, अक्षय सोनी और मानव गेरा को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही एरिया वाइज उप-प्रधानों की नियुक्ति भी की गई, जिनमें रमेश जैन, सुनील बूमरा, भूपिंदर सिंह गुल्लू, हरीश शर्मा, महेंद्र मेहता, संदीप आहूजा, हितेश गेरा, राकेश सेठी बंटी, रोहित वधवा (मोनू), हरीश फुटेला, गोल्डी बजाज, सुरजीत अरोड़ा, आत्म प्रकाश नागपाल (बिट्टू), अनिल मिढ़ा और संजीव खेमका शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now

कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए मुख्य मुख्य कार्यकारी सदस्यों को भी जोड़ा गया, जिनमें उदयपाल झांझरिया, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, विजय सिंह ठाकुर, गौरव बत्तरा, दीपू खूंगर, जगदीश सचदेवा (राजू चाचा), दीपक मिढ़ा, योगेश गर्ग, राज कुमार भाटिया, राकेश कटारिया, राजेश बाहरी, वीरेंद्र तिन्ना, महावीर गुज्जर, चरणजीत गोदारा, रांझु मसीह और अमृत सिंह ढिल्लों शामिल हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को और अधिक सक्रिय, संगठित और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।