home page

ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु 2 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार

 | 
Extension in the operating period of 2 pairs of special trains for the convenience of passengers during summer season
Mahendra india news, new delhi

रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन के दौन अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु  स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार :-

1    गाडी संख्या 06543/06544, यशवन्तपुर-बीकानेर-यशवन्तपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में यशवन्तपुर से दिनांक 08.04.26 से 29.04.26 तक (04 ट्रिप)  एवं बीकानेर से दिनांक 11.04.26 से 02.05.26 तक (04 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है। 

इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 09 शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित 19 डिब्बे होगे।

2    गाडी संख्या 06013/06014, तिरूवनंतपुरम-मदार- तिरूवनंतपुरम साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में तिरूवनंतपुरम से दिनांक 15.04.26 से 03.06.26 तक (08 ट्रिप)  एवं मदार से दिनांक 18.04.26 से 06.06.26 तक (08 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है। 

इस रेलसेवा में 02 थर्ड एसी, 16 शयनयान व 02 गार्ड डिब्बो सहित 20 डिब्बे होगे।