home page

सीडीएलयू सिरसा में विकसित भारत विषय पर विस्तार व्याख्यान, प्रो. नीलू रावत ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए किया प्रेरित

 | 
Extension lecture on the theme 'Viksit Bharat' (Developed India) held at CDLU Sirsa; Prof. Neelu Rawat inspires youth toward nation-building

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
 चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के सामाजिक कार्य विभाग द्वारा विश्वविद्यालय के टैगोर लेक्चर थिएटर में विकसित भारत विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामाजिक कार्य एवं समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. रोहतास के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने वक्ता की शैक्षणिक पृष्ठभूमि, व्यावसायिक अनुभव, शोध योगदान एवं विशेषज्ञता के विभिन्न क्षेत्रों पर प्रकाश डाला।


अपने ज्ञानवर्धक व्याख्यान में प्रो. डॉ. नीलू रावत ने विकसित भारत की परिकल्पना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं, शिक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी तथा विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आलोचनात्मक चिंतन विकसित करने, ज्ञान एवं कौशल अर्जित करने तथा राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने और सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश भी दिया। यह व्याख्यान सामाजिक कार्य एवं समाजशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक शैक्षणिक अनुभव रहा। इस अवसर पर सामाजिक कार्य विभाग से प्राध्यापक ललिता, तथा समाजशास्त्र विभाग से प्राध्यापक डॉ. आशीष कुमार, डॉ. राखी एवं नीलम उपस्थित रहीं। 

WhatsApp Group Join Now