home page

यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज के सोशल वर्क विभाग द्वारा विस्तार व्याख्यान का आयोजन

 | 
Extension lecture organised by the Department of Social Work, University School for Graduate Studies

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज के सोशल वर्क विभाग द्वारा "सोशल वेलफेयर पॉलिसीज इन इंडिया, डिस्ट्रिक्ट लेवल इंप्लीमेंटेशन एंड द प्रोफेशनल रोल ऑफ़ ए सोशल वर्कर" विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया।


यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार के मार्गदर्शन तथा यूएसजीएस के अधिष्ठाता प्रोफेसर मोहम्मद काशिफ किदवई के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सिरसा के जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान उपस्थित रहे।


उन्होंने अपने व्याख्यान में भारत की सामाजिक कल्याण नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन, जिला स्तर पर आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों तथा एक सामाजिक कार्यकर्ता की पेशेवर भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अनुभव साझा करते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय एवं जिम्मेदार योगदान देने के लिए प्रेरित किया।



कार्यक्रम के दौरान यूएसजीएस की कोऑर्डिनेटर डॉ. ज्योति सांगवान ने मुख्य वक्ता का विश्वविद्यालय परिसर में पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस कार्यक्रम के संयोजक सोशल वर्क विभाग के प्राध्यापक सुनील सैनी रहे। उनके साथ आयोजन समिति में प्राध्यापक नरेंद्र कुमार तथा चंद्रवीर आर्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस एक्सटेंशन लेक्चर में सोशल वर्क विभाग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित विभिन्न जिज्ञासाएँ प्रस्तुत की, जिनका मुख्य वक्ता ने संतोषजनक एवं सारगर्भित उत्तर देकर समाधान किया। अंत में वक्ता के प्रति आभार व्यक्त किया गया।