CDLU SIRSA में प्रोडक्शन ऑफ ग्रीन एनर्जी थ्रू वाटर स्प्लिटिंग एंड बायोमास विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन
Mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय,SIRSA के भौतिकी विभाग द्वारा विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार के दिशा-निर्देशन में प्रोडक्शन ऑफ ग्रीन एनर्जी थ्रू वाटर स्प्लिटिंग एंड बायोमास विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भौतिकी विभाग के चेयरपर्सन प्रो. राम मेहर दीक्षित ने की।
इस अवसर पर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली के प्रो. अनुराग गौड़ ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की और कहा कि ग्रीन एनर्जी रिसोर्सेज विषय पर विस्तार से व्याख्यान दिया। उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को विज्ञान विषय में रुचि विकसित करने के उपयोगी सुझाव दिए तथा उन्हें अनुसंधान एवं नवाचार के लिए प्रेरित किया।
प्रो. गौड़ ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में ग्रीन एनर्जी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और युवा वैज्ञानिकों की इसमें निर्णायक भूमिका होगी। कार्यक्रम में शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. सुशील कुमार, प्रो. धर्मवीर सिंह अहलावत, डॉ. सुखविंदर दुहन, डॉ. रजनी, डॉ. प्रियंका, डॉ. अमरीक सिंह, डॉ. सरूची रानी आदि उपस्थित थे।
