home page

बिश्नोई धर्मशाला में नेत्र जांच शिविर आयोजित, डॉ. बलराम जलंधरा ने मरीजों को दी सलाह

 | 
Eye check-up camp organized at Bishnoi Dharamshala; Dr. Balram Jalandhara provided consultations to patients

mahendra india news, new delhi
  श्री बिश्नोई सभा, सिरसा द्वारा बिश्नोई धर्मशाला, सिरसा में मंगलवार को विशाल नि:शुल्क  नेत्र जांच व आप्रेशन शिविर आयोजित किया गया। शिविर संबंधी जानकारी देते हुए सभा के सचिव ओपी बिश्नोई ने बताया कि बिश्नोई सभा, सिरसा के प्रधान खेमचंद बैनीवाल ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि कैंप में उत्त्तर भारत के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ व एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर के पूर्व नेत्र चिकित्सक डा. बलराम जलंधरा ने अपनी टीम के साथ सैकड़ों मरीजों की आंखों की जांच आॅटोमेटिक जापानी कंप्यूटर द्वारा कर उन्हें उपचार के साथ-साथ उचित परामर्श दिया। जांच में मोतियाबिंद से ग्रस्त पाए गए सभी मरीजों का आप्रेशन भी सभा द्वारा नि:शुल्क फीको मशीन द्वारा बिना मशीन व बिना टांके के सफेद मोतिया का लैंस वाला आप्रेशन किया गया।

सभा के उपप्रधान कृष्णपाल बैनीवाल ने बताया कि शिविर में जरूरत के हिसाब से मरीजों को नि:शुल्क दवाएं व चश्में भी दिए गए। इस मौके पर डा. बलराम जलंधरा ने कहा कि आंखें मनुष्य शरीर का सबसे संवेदनशील अंग है। आंखों संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें और कोई भी समस्या होने पर तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाकर उपचार करवाएं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल के अधिक प्रयोग के कारण खासकर युवा पीढ़ी में आंखों संबंधी अधिक समस्याएं देखने को मिल रही है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे जितना हो सके, युवा पीढ़ी को मोबाइल से दूर रखें या कम से कम प्रयोग करने की सलाह दें। श्री बिश्नोई सभा, सिरसा के प्रधान खेमचंद बैनीवाल ने सभा की ओर से डा. बलराम जलंधरा व उनकी टीम का शिविर में सेवाएं देने के लिए आभार व्यक्त किया व डा. बलराम जलंधरा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कृष्णपाल बैनीवाल, जगतपाल कड़वासरा, डा. मनीराम सहारण, सुशील बैनीवाल, देशकमल सिघड़, राजकुमार, सीताराम बैनीवाल, राहुल बिश्नोई, धन्नाराम पुजारी सहित अन्य सभा सदस्य व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
 

WhatsApp Group Join Now