हरियाणा के मशहूर कलाकार राममेहर महला पहुंचे समाजसेवी रघुवीर कड़वासरा के आवास, गर्मजोशी से किया स्वागत
Famous Haryana artist Rammehar Mahala reached the residence of social worker Raghuveer Kadwasara and was warmly welcomed
हरियाणा के मशहूर कलाकार राममेहर महला चौपटा में समाजसेवी रघुवीर कड़वासरा के आवास पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर समाजसेवी रघुवीर कड़वासरा व उनके बेटे आयुश कड़वासरा ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद पगड़ी पहना कर सम्मान किया। इस मौके पर राममेहर महला ने कहा कि प्रदेश के किसान दुखी है। किसानों की तरफ सरकार ध्यान नहीं दे रही है। हिसार घग्घर ड्रैन चौपटा ही नहीं प्रदेश के लिए समस्या बनती जा रही है। इसका स्थाई समाधान होना चाहिए। इसके तटबंध मजबूत किए जाए। वहीं समय समय पर इसकी सफाई की जाए।
इस अवसर पर पंचायत समिति के चेयरमैन सूरजभान बूमरा, किसान नेता जगदीश बैनीवाल, एडवोकेट मनोज चौधरी, राजकुमार गोदारा, सरदार कुलवंत सिंह, सुरेंद्र कासनियां, लालसिंह कड़वासरा, राय सिंह चौपटा प्रैस, हरपाल सहारण, अशोक पूनिया, कृष्ण कुमार, वेदपाल कासनियां, सरपंच प्रतिनिधि कपिल देव, कुलदीप फगडिया, भाल सिंह, सुरेंद्र सिंह व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
