home page

दिल्ली पब्लिक स्कूल सिरसा में विदाई समारोह आयोजित

 | 
Farewell ceremony organised at Delhi Public School, Sirsa

mahendra india news, new delhi
 दिल्ली पब्लिक स्कूल, सिरसा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह अवसर खुशी, उत्साह और भावनात्मक पलों का सुंदर संगम बन गया, जहां कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को पूरे स्नेह और सम्मान के साथ विदाई दी।


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या रमा दहिया द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मंगलमय शुरुआत ने समारोह को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित सभी का दिल जीत लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की आकर्षक रैंप वॉक रही। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास, गरिमा और उत्साह के साथ मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

उनकी मुस्कान और अंदाज़ ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। इस विशेष अवसर पर जूनियर्स ने सीनियर्स को उपहार स्वरूप गु्रप फोटो भेंट कर स्मृतियों को संजोने का सुंदर प्रयास किया। साथ ही विद्यार्थियों की प्रतिभा, व्यक्तित्व और विशेषताओं के आधार पर उन्हें सम्मानजनक शीर्षक भी प्रदान किए गए जैसे मिस्टर डीपीएस आदिल, मिस डीपीएस ख्वाहिश, मिस्टर ईवनिंग ईशान, मिस ईवनिंग हरदेव, मिस्टर हैंडसम कनिष्क, मिस करिश्मैटिक पवनीत, द वर्सेटाइल पर्सनैलिटी आरजू। पूरा वातावरण हंसी, तालियों और भावुक पलों से गूंज उठा। विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय जीवन की मधुर यादें साझा कीं और एक-दूसरे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह विदाई समारोह न केवल एक कार्यक्रम रहा, बल्कि यादों का एक ऐसा खज़ाना बन गया, जो सभी के दिलों में लंबे समय तक बसा रहेगा।
फोटो:

WhatsApp Group Join Now