home page

गांव अरनियांवाली में लोन की किश्त नहीं चुकाने पर मकान के लगा ताला खुलवाने पहुंचे किसान नेता, किसानों ने शुरू किया धरना

 
Farmer leaders arrived in Arnianwali village to have the locks on their houses opened for non-payment of loan installments; farmers began a protest
 | 
news

mahendra india news, new delhi 

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव अरनियांवाली में लोन की किश्त नहीं चुकाने पर मकान के लगा ताला खुलवाने के लिए राजस्थान व हरियाणा के किसान पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला नहीं खोलने दिया। इस पर किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं किसानों ने धरना शुरू कर दिया। 

जानकारी के अनुसार गांव निवासी मुकेश धर्मपत्नी सुभाष ने इंडिया सेल्टर होम लोन कंपनी से करीबन 11.50 लाख का वर्ष 2024 में होम लोन लिया हुआ था। कंपनी ने दस लाख रुपये की किश्त के लिए लोन दिया। इसकी किश्त 17000 के लगभग बनती थी। इंडिया सेल्टर होम लोन ने लोन कि कुछ समय से किश्त नहीं चुकाने पर 7 फरवरी 2026 को घर के ताला लगा दिया। इससे परिवार के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। 


किसान नेता पहुंचे गांव में 
गांव निवासी सुभाष कुमार के मकान के घर पर इंडिया सेल्टर होम लोन कंपनी द्वारा ताला लगाने की सूचना किसान नेताओं को मिली। किसान नेताओं ने शुक्रवार को मकान से ताला खोलने का ऐलान कर दिया। इसके बारे में कंपनी ने चौपटा पुलिस को अवगत करवाया गया। किसान नेता शमशेर सिंह पुनिया लाडवा, किसान नेता मंगेजा चौधरी किसान नेता, सीटू प्रधान मदन खोथ अरनियांवाली गांव में पहुंचे। इससे पहले ही गांव में नाथूसरी चौपटा के थाना प्रभारी प्रदीप कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। 

WhatsApp Group Join Now

मौके पर पहुंचे किसानों को पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। मगर किसान नहीं माने। किसान मकान का ताला तोडऩे की जिद पर अड़ गये। किसानों ने इसके बाद नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। किसान नेताओं ने किसान कंपनी द्वारा मनमानी की जा रही है। इस तरह से मकान के ताला लगावा कर गलत किया गया है।