किसान नेताओं ने 3 घंटे तक किया मार्केट कमेटी कार्यालय का घेराव
सिरसा। संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा के आह्वान पर सिरसा जिला में सिरसा मार्किट कमेटी का 11 बजे से सायं 2 बजे तक घेराव किया गया। धरना प्रदर्शन में किसान-मजदूर संगठनों व व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी किसान-मजदूर नेताओं ने कहा कि जब तक मण्डी में फसल खरीद के नए कानून रद्द नहीं होंगे,
तब तक ये संघर्ष जारी रहेगा। व्यापार मंडल के नेताओं ने भी आज के घेराव का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी मनमानी नीतियों से किसान व मजदूरों के साथ-साथ व्यापारियों को भी प्रताड़ित कर रही है
, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा-1936के राज्य महासचिव डा. सुखदेव सिंह जम्मू, हमजिंदर सिद्धू सिरसा जिला कन्वीनर, कृपा शंकर त्रिपाठी, तिलक राज विनायक एडवोकेट, जगरूप सिंह चौबुर्जा, राजेन्द्र रूपवास, शिंदर पाल सिंह चौबुर्जा, इकबाल सिंह नेजा डेला कलां, हरमीत सिंह नेजा डेला कलां, भजनलाल बाजेकां, जसपाल विनायक सिकंदरपुर, सरदूल सिंह सिकंदरपुर, ललित कुमार सोलंकी कर्मचारी नेता, हैप्पी बक्शी, रामकिशन फौजी वैदवाला, बेअंत सिंह, सूरजभान विनायक सिकंदरपुर, व्यापारी नेता कीर्ति गर्ग व अन्य लोगों ने भाग लिया।
